nature quotes, nature quotes in hindi, wildlife quotes, nature captions, natural beauty quotes, nature love quotes, nature conservation quotes,

My Personal Opinion About Nature & Wildlife Quotes

Share with

Discussion about Nature Quotes

इस संसार में मनुष्य जीवन  के अलावा और एक बड़ा जीवन मौजूद है और एक ऐसी दुनिया मौजूद है जहा उम्मीद उभर आती है, जहा हमारे जीने का मकसद ही बदल जाता है, वो दुनिया है कुदरत की दुनिया।

कुदरत से हमें क्या कुछ नहीं मिलता। हम सब कुदरत की वजह से ही सही सलामत है क्योंकि कुदरत से दुनिया बनी है और कुदरत से ही दुनिया सुरक्षित है। प्रकृति का हर हिस्सा इंसान के किसी न किसी काम जरूर आता है। कुदरत का अपनापन हमें बहुत कुछ सिखाता है।

Brief message for Nature and wildlife

nature quotes,  nature quotes in hindi, wildlife quotes, nature captions, natural beauty quotes, nature love quotes, nature conservation quotes,

कुदरत से हमें जीने का असली मकसद पता चल पाता है। कुदरत में कई प्रकार के जिव जंतु मौजूद होते है, कई प्रकार की नदिया झरने मौजूद होते है जिनकी वजह से खाद्य श्रृंखला (food chain ) अच्छी तरह से चल पाती है।

कुदरत का करिश्मा बहुत बड़ा होता है। कुदरत के बिना इस दुनिया का टिक पाना आसान नहीं है। क्योंकि कुदरत से ही दुनिया बन गयी है। पर आजकल इंसान अपने निजी फायदों के लिए कुदरत का सर्वनाश कर रहा है। कुदरत को ठेच पहुंचा रहा है, पेड़ पौधो को काट रहा है जिसके कारण इस सृष्टि को बहुत नुकसान झेलना पड़ रहा है।

सृष्टि का नियम हम अगर तोड़ेंगे तो हमारा सर्वनाश निश्चित है क्योंकि प्रकृति के नियमो से ही दुनिया की घडी ठीक चल सकती है। कुदरत के नियमो से ही हमारा जीवन सही तौर पर बित रहा होता है। हम अगर उसमे बदलाव करते जायेंगे तो एक दिन हम सभी को बहुत बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

इसीलिए कुदरत को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। कुदरत को सही सलामत रखने की आज सख्त जरुरत है।                                           

Discussion about wildlife quotes

आजकल इंसान के कई कारनामों से कुदरत का बहुत नुकसान हो रहा है। जंगलो का विनाश हो रहा है जिसकी वजह से जंगलो के वन्यजीवों को भी बहुत नुकसान पहुँच रहा है। उनके रहने का ठिकाना हम ने छीन लिया तो उन वन्यजीवों को अपने जीवन से अलविदा लेने जैसी भयानक स्थिति निर्माण हो रही है।

वो वन्यजीव जंगल के पास के गावो में जा रहे है क्योंकि उनका घर मनुष्य छीन रहा है। उनका खाना, उनका सबकुछ मनुष्य ख़त्म कर रहा है तो उनके सामने इसके अलावा कोई और चारा ही नहीं है। उनके सामने इन सारी बातों का समाधान ही नहीं हो रहा तो इसमें उनकी गलती कैसे हो सकती है।

मनुष्य उनका सारा हक़ छीन रहा है उनका सर्वनाश कर रहा है इसीलिए हमें उनके प्रति सतर्क रहना चाहिए। हमें उनके प्रति प्रेम दिखाना बहुत जरुरी है, उनका हमें ध्यान रखना बहुत जरुरी है। अपने मतलब के लिए जंगलो का विनाश करना अच्छी बात नहीं है। आखिर ये सृष्टि बस इंसान के लिए नहीं बनी इसमें मनुष्य के साथ सभी वन्यजीवों का भी अधिकार उतना ही है। इसमें सिर्फ इंसान अपना हक़ कभी नहीं दिखा सकता।

वन्य प्राणियों का भी जीवन होता है। उनकी भी एक अलग जिंदगी होती है उसमे हम कभी दखलअंदाजी नहीं कर सकते। वन्यजीवों के लिए भी दुनिया बनी है उनका भी इस सृष्टि पर उतना ही अधिकार है जितना मनुष्य का है।

Importance of Nature Conservation Quotes

इंसान की गलती के कारन प्राणियों की कई प्रजीतिया नष्ट हो रही है। कई प्रजातियों का नामोनिशान ख़त्म हो रहा है यह अच्छी बात नहीं है। प्रकृति का स्वरुप हमें कायम रखना है तो हमें उसका ख्याल रखना बहुत जरुरी है।

जंगल का विनाश करने की बजाय हमें उनका संगोपन करना चाहिए, हमें उनका जतन करना चाहिए। ऐसे कामो को हमें रोकना चाहिए जिसकी वजह से कुदरत को नुकसान हो, वन्यजीवों को धोका हो। हमें कुदरत का, वन्यजीवों का विचार कर के ही आगे का कदम उठाना चाहिए क्योंकि कुदरत अगर सही सलामत रहेगा तभी मनुष्य का जीवन आगे बढ़ पायेगा।

इसीलिए हमें इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। आजकल मनुष्य अपने काम से व्यस्त होने के कारन प्रकृति की तरफ वो ध्यान ही नहीं दे रहा है, उसको सिर्फ अपने काम से लगाव है। पर प्रकृति की तरफ हम एक अच्छे नजरियो से देखे तो हमें प्रकृति से बहुत कुछ मिल सकता है। हरियाली से मन का तनाव कम होता है और दिमाग को शांति मिलती है।

हम प्रकृति को ध्यान से परख ले तो हमें एक नयी दुनिया नजर आएगी वो है कुदरत की दुनिया। उसमे कई सारे जीवजंतु शामिल होंगे, कई तरह के पेड़ पौधे हमें देखने को मिल सकेंगे।  नदिया झरने का एक अलग ही एहसास हमें मिलेगा, पंछियो की सुनहरी आवाज हमें सुनाई देगी। प्राणियों की अलग अलग प्रजीतिया हमें देखने को मिलेगी। कई प्रकार के वन्यजीव देखने को मिलेंगे और उनसे जीने की एक नयी उम्मीद हमें मिल पायेगी। क्योंकि हमारे रोज के जीवन से हम तंग आ जाते है इसीलिए हमें कुदरत का सहारा लेने की आवश्यकता है।

हमें प्रकृति के साथ छेड़छानि नहीं करनी चाहिए। पर्यावरण और प्रकृति के विनाश को रोकने के लिए हमें इसे स्वस्छ रखना होगा।

facts about Natural beauty quotes

प्रकृति ईश्वर द्वारा प्रदान किया हुआ एक अद्भुत अविष्कार है इसे हमें संभलकर रखना होगा। इसे हमें सही सलामत रखने की बहुत ज्यादा जरुरत है। आज के दिन कई नए नए अविष्कार किये जाते है पर उस अविष्कार की वजह से प्रकृति पर क्या असर पड़ सकता है ये कोई नहीं सोचता जिसके कारण प्रकृति का विनाश होने की शुरुआत होती है।

हमें ऐसे प्रयोग करने चाहिए जिसके कारन प्रकृति को कोई नुकसान झेलना ना पड़े। प्रकृति सुरक्षित रहे। प्रकृति को कोई ठेच न पहुंचे। दुनिया भर की सरकारों ने प्रकृति के लिए कई सारे कानून बनाये है जिनकी हमें दखल लेना बहुत जरुरी है। दुनिया भर में प्रकृति का संरक्षण करने के लिए कदम उठाये जा रहे है जिससे हमारी दुनिया का संतुलन बनाये रखने में मदत हो सके।

हमारी भी जिम्मेदारी होती है की हम प्रकृति को सुरक्षित रख पाए इसके लिए हमें प्रदुषण को रोकना चाहिए, प्रदुषण को नहीं फैलाना चाहिए। वनीकरण को बढ़ावा देना चाहिए। पेड़ पौधो को लगाना चाहिए। पेड़ पौधो को काटने पर निर्बंध डालना चाहिए।

वन्यजीवों को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। प्राणियों की दखल लेनी चाहिए। जीवजंतु को सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने में आवश्यक चीजों का ध्यान रखना चाहिए। और सबसे अहम बात हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए क्योंकी प्रकृति सुरक्षित तो हम सुरक्षित इसीलिए हमें कुदरत को, प्रकृति को हमेशा स्वस्थ रखना बहुत जरुरी है।

Additional points

तो दोस्तों आपको मेरा ये आर्टिकल कैसा लगा जरूर मुझे Comment  कर के अपनी राय बताये। और आपके पास इस विषय पर कोई सुझाव है तो मुझे comment कर के बताये।

आपको मेरे Nature And Wildlife Quotes कैसे लगते है ये भी आप मुझे comment कर के बता सकते है और अगर आपको इस विषय पर अधिक Hindi Quotes चाहिए हो तो मेरे इस blog को like, Share & Follow जरूर कीजिये ताकि आपको मेरे ब्लॉग के नए नए updates जल्दी मिल सके। धन्यवाद।

Nature And Wildlife Quotes in Hindi


Share with

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *