mind quotes, mind quotes in hindi, peace of mind quotes, subconscious mind,

Some Unknown Facts About Mind Quotes

Share with

Discussion about Mind Quotes

मन की परिभाषा हम अक्सर करते रहते है। मन का परिवर्तन हर समय होता रहता है। मन एक जगह कभी टिक नहीं सकता। मन हर वक्त भटकता रहता है कभी इधर तो कभी उधर।

हर वक्त मन अपनी जगह बदलता रहता है। इसीलिए मै कहता हु मन की कोई परिभाषा नहीं हो सकती मन की परिभाषा हम कर भी नहीं सकते। मुझे मन के बारे में लिखने का बहुत शौक है। मै पहले से ही मन के बारे में लिखता आया हु।

मन बहुत चंचल होता है उसको काबू में करना आम इंसान के बस की बात नहीं होती। उसे संभलकर रखना बहुत मुश्किल है। वो एक जगह कभी भी टिक नहीं पाता। हम अक्सर मन से बाते करते रहते है तब हमको समझ में आता है की मन कितना शक्तिशाली है, मन कितना पवित्र है और उतना ही पागल है।

Power of Subconscious mind 

Mind के कई सारे रंग है उनको पहचानना आसान नहीं है। मन को कोई साधारण इंसान कभी समझ नहीं पाता। जिस किसी ने भी अपने मन को काबू में कर लिया है उस इंसान को दुनिया की कोई भी चीज मुश्किल नहीं लगती। उसको सबकुछ आसान लगता है। उसके लिए यह संसार बहुत छोटा होता है।

मन के अंदर बहुत बड़ी शक्ति छुपी होती है। इस संसार के हर मुश्किल सवाल का, हर कठिन प्रश्न का समाधान हमारे मन के अंदर छुपा होता है सिर्फ हमें उसका अंदाजा नहीं होता। हम अगर हमारे अंतर्मन को परख सके तो हम सबकुछ पा सकते है जिसकी हमें सच्चे दिल से ख्वाइश हो।

इंसान का अंतर्मन बहुत ताकदवर होता है। उसके भीतर लाखो परमाणु समां सके इतनी ताकद होती है। हम अगर अपने अंतर्मन को सही तरीके से जान सके तो हमें वो सबकुछ आसान लग जायेगा जो हमें बहुत मुश्किल लगता था। हमें हमारे अंतर्मन की बात सुनने की बहुत जरुरत होती है। हमें हमारे अंतर्मन की बात अगर सुननी है तो हमें अपने अंतर्मन को पहचानना होगा।

Thinking about Subconscious mind

अंतर्मन को पहचानने का उसको परख ने का सबसे अच्छा तरीका है ध्यान लगाना। हम अक्सर अपने दादा – दादी से बुजुर्गो से कहानिया सुनते आये है की बहुत साल पहले साधु सन्याशी अपना ध्यान लगाकर बैठते थे और अपने मन को अपने वश में करते थे।

यह बिलकुल सच है क्योंकि उनको अंतर्मन की ताकद का अंदाजा आया था इसिलए उन्होंने उसे हासिल करने का मन में निश्चय कर लिया था और अपना ध्यान लगाकर वो उसे हासिल कर पाते थे। और हमें ये भी सुनाया जाता था की किसी ने तपश्चर्या कर के भगवान को प्राप्त कर लिया और उनसे अपने दिल की ख्वाइश पूरी करने की मांग की और भगवान ने उसको पूरा किया। इसका मतलब ये है की उन्होंने अपने अंतर्मन को काबू में कर लिया।

इंसान अगर अपने अंतर्मन को काबू में कर पाता है तो वो सबकुछ काबू में कर सकता है। जिस किसी इंसान ने अपने अंतर्मन को काबू में कर लिया है उस इंसान का शरीर उसके काबू में रहता है। वो जो चाहे अपने शरीर से करवा सकता है। उसके अंदर इतनी ताकद आती है की वो सबकुछ कर सकता है जो उसे चाहिए होता है।

अंतर्मन की विशाल ताकद हमें साधारण इंसान से असाधारण इंसान बना देती है। हमें अपने अंतर्मन को पहचानना बहुत जरुरी है।

Peace of mind quotes in brief

mind quotes,  mind quotes in hindi, peace of mind quotes, subconscious mind,

हम अक्सर मन की समश्याओ से पीड़ित रहते है, जैसे की हमें चाहिए होता है कुछ और हो जाता है कुछ और तब हमारे मन में बहुत सारे प्रश्नो का, विचारों का माहौल लगा रहता है। हमें कुछ समझ नहीं आता। हमारे मन के अंदर बहुत सारे बातों का जिक्र होता है।

हम परेशान होते है की मै क्या करू, मेरा मन ऐसा बर्ताव क्यों कर रहा है। मेरा मन शांत क्यों नहीं हो रहा, ये कितना भाग रहा है। तब हमें किसी शांत जगह जा कर बैठने की सख्त जरुरत होती है। हम जैसा किसी चीज के बारे में अपने अंतर्मन को बताते है वैसी उस चीज की छबि हमारे अंतर्मन में तैयार होती है और वैसी ही प्रतिक्रिया हमारा अंतर्मन हमको देता है।

इसीलिए हमें सदा ध्यान रखना होगा की कोई भी चीज के बारे में अपनी सही राय होनी बहुत जरुरी है। हम जैसा सोचते है वैसा हम बन जाते है। इसीलिए हमारी सोच अच्छी रखनी बहुत जरुरी है। हम किसी चीज के बारे में जब सोचते है तब हमारे मन में उस चीज की छबि बन रही होती है।

जब हम उस चीज का अच्छा अनुमान लगाते है तो उस चीज की अच्छी छबि हमारे मन में बन जाती है और जब हम उस चीज का बुरा अनुमान लगाते है तो उस चीज की बुरी छबि हमारे मन में बन जाती है। इसीलिए हमें यह बात ध्यान रखनी बहुत जरुरी है की हम सदा अच्छा ही सोच सके।

Power of positive thought quotes

हम जिस समाज में रहते है, जिन लोगों के साथ रहते है उनका अपने मन के ऊपर परिणाम होता रहता है। उनका गहरा असर हम पर पड़ता रहता है। हम जिन लोगों के बिच रहते है उनका बर्ताव अगर अच्छा हो तो हमारे मन में अच्छा विचार दौड़ता है और अगर हम बुरे लोगों के बिच रहते है तो हमारे विचार भी उन्ही के जैसे बन जाते है।

इसीलिए हमारी संगत अच्छी होनी बहुत जरूरी है। हमारे मन के ऊपर हमारे वो सभी चीजों का असर पड़ता है जिन्हे हम देखते है, सुनते है, पहचानते है। हमारा मन एक ऐसा जरिया है जहा हम अपने विचारों का बीज लगाते है  और उसका परिणाम हमें उसके फलरूप मिलता है। हम अगर अच्छा बीज बोये तो अच्छा फल मिलेगा हम अगर बुरा बीज बोये तो हमें बुरा फल मिलेगा। इसीलिए हमें अक्सर हमारे मन को सही बात बतानी बहुत जरुरी है।

हमारा मन सबकुछ जानता है पर वो हमारे विचारों के आधार पर उसका प्रतिशोध देता है, उसका असर दिखाता है। हमारे मन को परिवर्तित करने का सबसे अच्छा तरीका है अच्छी किताबे पढ़ना। हम जब कोई किताब पढ़ते है तो उसका बहुत गहरा असर हमारे मन पर पड़ता है। इसीलिए अच्छा पढ़ने की आदत डाल दो। और अपने मन को सदा खुश रखो।

Additional points

तो दोस्तों आपको मेरा ये आर्टिकल कैसा लगा जरूर मुझे comment कर के अपनी राय बताये और आपको मेरे आर्टिकल के प्रति कोई सुझाव है तो जरूर मुझे comment कर के बता दीजिये।

आपको इसी तरह के कई सारे Mind Quotes in Hindiअगर चाहिए हो तो मेरे इस blog को Follow और अपने दोस्तों से share जरूर कीजिये ताकि आपको मेरे blog के नए नए updates जल्दी मिल सके। धन्यवाद।

Mind Quotes in Hindi


Share with

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *